Rajasthan : जैसलमेर में तीन चिंकारा के शव मिले, एक चिंकारा थी गर्भवती
Last Updated 24 Jul 2023 09:26:59 AM IST
वन्यजीव कार्यकर्ताओं को राजस्थान के जैसलमेर जिले में तीन चिंकारा के शव मिले हैं।
![]() जैसलमेर में तीन चिंकारा के शव मिले |
भाखरी गांव में शिकार किए गए जानवरों के अवशेष मिले।
भणियाणा के थाना प्रभारी अशोक कुमार विश्नोई ने कहा कि एक चिंकारा गर्भवती थी और अवशेषों के साथ भ्रूण भी बरामद किया गया।
सूत्रों ने कहा कि पुलिस ने शिकारियों की तलाश शुरू कर दी है और पैरों के निशान और मोटरसाइकिलों के निशान ढूंढे हैं।
| Tweet![]() |