राजस्थान: राज्यपाल मिश्र और CM गहलोत सहित कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

Last Updated 13 Nov 2020 12:50:07 PM IST

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं केन्द्रीय मंत्रियों सहित कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।


मिश्र, गहलोतने दी धनतेरस की शुभकामनाएं (file photo)

इस अवसर पर मिश्र ने सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा “माँ लक्ष्मी की कृपा आप और आपके परिजनों पर बनी रहे1” गहलोत ने भी सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इस मौके सभी के अच्छे स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

इसी तरह डॉ जोशी ने सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने धन-संपदा एवं वैभव के पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक मंगलकामनाएं करते हुए भगवान धन्वंतरि की कृपा से सभी का जीवन सुख, समृद्धि एवं ऐश्वर्य से परिपूर्ण होने की कामना की।

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भी धन और आरोग्यता के पर्व धनतेरस की सभी देश एवं प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पर्व स्वच्छता से भी जुड़ा हुआ है। आसपास सफाई रखने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और स्वस्थ व्यक्ति ही धन प्राप्ति में अधिक सक्षम होता है। उन्होंने कामना की कि भगवान कुबेर एवं धन्वंतरि की कृपा सभी पर बनी रहे।

इसी तरह केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने भी धनतेरस की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भगवान धन्वंतरि हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आने की कामना की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और यश वैभव प्राप्त होने की कामना की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने भी समस्त प्रदेशवासियों को धनतेरश की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके डॉ पूनियां ने कामना की कि भगवान धन्वंतरि सभी के घर में समृद्धि एवं संपन्नता बनाए रखें।

विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने भी सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना संकट में विश्वभर के लोगों ने आयुर्वेद के अमृतरूपी महत्व को प्राथमिकता दी है। उन्होंने आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरी से प्रार्थना की कि वह सभी को आरोग्य और निरोगी काया का आशीर्वाद दें।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के राष्ट्रीय संयोजक एवं सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी धनतेरस की समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी। बेनीवाल ने भगवान धन्वंतरि की कृपा से सभी धन-धान्य एवं उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहने प्रार्थना की।

 

वार्ता
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment