राजस्थान: विजयादशमी के जुलूस पर पथराव, मालपुरा कस्बे में अनिश्चतकालीन कर्फ्यू

Last Updated 09 Oct 2019 10:15:49 AM IST

राजस्थान में टोंक जिले के मालपुरा में रावण दहन के समय निकाली गई राम बारात पर पथराव से हुए तनाव के कारण आज सुबह पांच बजे से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया।


जिला कलेक्टर के के शर्मा ने कर्फ्यू के आदेश जारी करते हुए इंटरनेट सेवाओं पर भी 10 अक्टूबर तक रोक लगा दी है।

मालपुरा में कल रावण दहन के समय राम बारात पर एक समुदाय के लोगों  ने पथराव कर दिया था। प्रदर्शकारी रावण का पुतला भी नहीं जलाने दे रहे थे। दोनों पक्षों में गरमा गरमी के बाद पथराव हो गया। पुलिस ने प्रदर्शकारियों को खदेडा।
      
इसके बाद बडी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। बाद में प्रशासन ने सुबह चार बजे रावण का पुतला जलाया। इसी बीच रात अफरा तफरी रही तथा विधायक कन्हैयालाल के नेतृत्व में थाने पर धरना दिया गया। कुछ लोगों ने पुराने दंगो के फोटो वाट्सअप पर शेयर करने के बाद तनाव बनाने का प्रयास किया।

वार्ता
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment