राजस्थान चुनाव: कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, वसुंधरा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे मानवेंद्र

Last Updated 17 Nov 2018 04:29:00 PM IST

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 32 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व सांसद मानवेंद्र सिहं का है जो मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र में चुनौती देंगे।


राजस्थान: कांग्रेस ने मानवेंद्र को उतारा वसुंधरा के खिलाफ

भाजपा ने मानवेंद्र की उम्मीदवारी को ज्यादा तवज्जो नहीं देने की कोशिश करते हुए कहा कि इससे झालरापाटन में मुख्यमंत्री की जीत की संभावना पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

दूसरी तरफ, मानवेंद्र ने कहा कि वह वसुंधरा के खिलाफ चुनौती स्वीकार करते हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उन्हें ‘बाहरी चेहरा’ करार दिया है। झालरापाटन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सीट है जहां से उन्होंने अपना नामांकन शनिवार को दाखिल किया।     

कांग्रेस ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें 32 नाम हैं। इसमें सबसे प्रमुख नाम मानवेंद्र सिंह का है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह इसी अक्टूबर माह में कांग्रेस में शामिल हुए हैं।    

कांग्रेस ने 15 नवंबर की रात 152 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस तरह पार्टी अब तक 184 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। पहली सूची में अशोक गहलोत, सचिन पायलट और सी पी जोशी जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नाम थे। गहलोत सरदारपुरा विधानसभा सीट से, सचिन पायलट टोंक से और सीपी जोशी नाथद्वारा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।    

राज्य की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए आगामी 7 दिसंबर को मतदान होगा।   मानवेंद्र को वसुंधरा के खिलाफ उतारने के कांग्रेस के कदम पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा हम सीट जीतेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘राजपूत घराने में ही जन्म लेने से कोई बड़ा नहीं हो जाता, बड़ा तो गुणों से होता है। यह (मानवेंद्र) कोई बडा नाम नहीं। हम सीट जीतते आए हैं और जीतेंगे।’’       

वहीं, झालरापाटन में नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि कांग्रेस को उनके सामने कोई स्थानीय चेहरा नहीं मिल रहा था इसलिए वह बाहरी (मानवेंद्र) को ले आयी। उन्होंने समर्थकों से कहा,‘‘झालावाड़ (जिले) में किसी परिवार की लड़ाई नहीं है बल्कि पूरे राजस्थान की लड़ाई है।’ उनकी सरकार द्वारा करवाए गए विकास कायरें की ओर संकेत करते हुए उन्होंने कहा,‘‘अभी तो ट्रेलर देखा है पूरी फिल्म बाकी है।’’ इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन भी उनके साथ थे।   

   

मानवेंद्र सिंह ने कहा कि वसुंधरा के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती उन्हें स्वीकार है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री या किसी दूसरे पद के दावेदार नहीं हैं।      
उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मानवेंद्र ने दिल्ली में कहा, ‘‘राहुल गांधी और केंद्रीय चुनाव समिति ने मुझ पर विास जताया है। मैं उनका आभारी हूं। यह एक चुनौती है जिसे स्वीकार करता हूं।’’      

झालरापाटन की सीट पारंपरिक रूप से भाजपा के खाते में रही है। मुख्यमंत्री राजे 2003 से यहां से तीन बार विधायक चुनी जा चुकी हैं और चौथी बाद दावेदारी कर रही हैं। 2013 के पिछले विधानसभा चुनाव में वह 60869 वोटों से जीती थीं। उन्हें 63.14 फीसदी वोट मिले तो दूसरे स्थान पर रही मीनाक्षी चंद्रावत की झोली में 29.53 फीसदी वोट आए थे। इस सीट पर कुल लगभग ढाई लाख मतदाता हैं।     

मानवेंद्र सिंह के पिता और भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में से एक रहे जसवंत सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं। पार्टी ने 2014 में जसवंतंिसह को टिकट नहीं दिया था। माना जाता है कि मानवेंद्र व उनके परिवार की मुख्यमंत्री राजे से रिश्ते अच्छे नहीं थे। मानवेंद्र ने अक्टूबर में बाड़मेर में ‘स्वाभिमान’ रैली की और भाजपा से औपचारिक रूप से अलग हो गए। इसके बाद वह पिछले महीने कांग्रेस में शामिए हुए। 

बीजेपी की तीसरी सूची में 8 नाम, दिया कुमारी का नाम नहीं

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची शनिवार को जारी की जिसमें आठ नाम हैं। पार्टी ने वसुंधरा राजे सरकार में खानमंत्री रहे सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को अंतत: टिकट दे दिया है लेकिन सवाई माधोपुर से दिया कुमारी का नाम इस सूची में नहीं है।         

पार्टी की इस सूची में छह नये चेहरे हैं। पार्टी ने करणपुर से सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, जमवा रामगढ से महेंद्र मीणा, तिजारा से संदीप दायमा, बानसूर से महेंद्र यादव, थानागाजी से रोहिताश शर्मा, बांदीकुई से रामकिशोर सैनी, सवाई माधोपुर से आशा मीणा व नीवाई से रामसहाय वर्मा को टिकट दिया है। 
       
भाजपा इससे पहले दो सूची में क्रमश: 161 व 31 नाम जारी कर चुकी है। इस तरह से पार्टी ने 200 विधानसभा सीटों में से कुल 170 सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

 

भाषा
नयी दिल्ली/जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment