Manpur Violence : मणिपुर के जिरीबाम में कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया नौ शवों का अंतिम संस्कार

Last Updated 23 Nov 2024 07:43:06 AM IST

मणिपुर के जिरीबाम जिले में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मेइती समुदाय की तीन महिलाओं और तीन बच्चों सहित नौ लोगों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


मणिपुर के जिरीबाम में कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया नौ शवों का अंतिम संस्कार (File photo)

असम के कछार जिले में स्थित सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएमसीएच) में शवों का पोस्टमार्टम किये जाने के बाद उन्हें जिरीबाम लाया गया था।

राज्य सरकार ने मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंप दी है।

राज्य में 11 नवंबर को सुरक्षा बलों और हथियारबंद कुकी-जो समुदाय के लोगों के बीच गोलीबारी के बाद, तीन महिलाओं और तीन बच्चों सहित कुछ लोग लापता हो गए थे।

बाद में, लापता महिलाओं और बच्चों के शव जिरीबाम तथा असम के कछार जिले में जिरी एवं बराक नदियों से बरामद किये गए थे।

भाषा
इंफाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment