Haryana: आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर BJP में हो सकते हैं शामिल

Last Updated 20 Jan 2024 01:28:01 PM IST

हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं।


तंवर ने 2019 में कांग्रेस छोड़ दी और 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। इस बीच लोकसभा के पूर्व सदस्य ने अपनी एक पार्टी भी बनाई थी और कुछ समय के लिए वह तृणमूल कांग्रेस में भी शामिल हुए थे।

भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने बताया कि तंवर के पार्टी में शामिल होने की उम्मीद है।

तंवर ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन का विरोध करते हुए बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दिया।

भाजपा को उम्मीद है कि तंवर के शामिल होने से राज्य में उसके वोटों को एकजुट करने के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। राज्य में जाटों का बहुल है और अधिकांश हिस्सों में उनका झुकाव कांग्रेस की ओर है।

इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। हरियाणा में भाजपा 2014 से सत्ता में है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सत्ता में हैं।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment