Punjab: अमेरिकी टीवी शो 'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' में भाग लेने वाले पूर्व सिपाही जगदीप सिंह गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

Last Updated 16 Dec 2023 08:15:59 AM IST

पंजाब पुलिस के पूर्व सिपाही और टीवी शो 'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' के पूर्व प्रतियोगी जगदीप सिंह (Jagdeep Singh) सहित तीन लोगों के पास से 500 ग्राम हेरोइन बरामद किए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।


पंजाब पुलिस के पूर्व सिपाही और टीवी शो 'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' के पूर्व प्रतियोगी जगदीप सिंह (File photo)

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तरनतारन जिले में सिंह के यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) से हेरोइन बरामद की गई।

अधिकारी ने बताया कि जगदीप उर्फ दीप सिंह और दो अन्य लोगों को पंजाब पुलिस के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार किया।

अमृतसर के रहने वाले सिंह को दुनिया का सबसे लंबा सिख व्यक्ति बताया जाता है। उसकी लंबाई सात फुट छह इंच है। वह बीर खालसा समूह का हिस्सा रह चुका है, जो हैरान कर देने वाले करतब और पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट 'गतका' का प्रदर्शन करता है।

वह 'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' में कई बार भाग ले चुका है।

बीर खालसा ग्रुप ने 'ऑस्ट्रेलियाज गॉट टैलेंट' में भी हिस्सा लिया था। पुलिस ने बताया कि सिंह को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की

पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, वे मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल पूरे गिरोह की जांच करेंगे। पुलिस ने बताया कि सिंह ने पुलिस विभाग से समय पूर्व सेवानिवृत्ति ले ली थी।

भाषा
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment