असम पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मवेशी तस्करी का प्रयास किया विफल, एक गिरफ्तार
Last Updated 29 Sep 2023 01:08:49 PM IST
असम पुलिस ने तस्करी के प्रयास को विफल कर कम से कम 22 मवेशियों को बचाया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
![]() (सांकेतिक फोटो) |
पशु तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।
पुलिस के अनुसार यह ऑपरेशन गुरुवार रात असम में नागांव और कार्बी आंगलोंग के बीच अंतर-जिला सीमा पर चलाया गया था। कार्बी आंगलोंग जिले के दलमारी इलाके में, मवेशियों को ले जा रहे एक वाहन को स्थानीय पुलिस ने रोका। “वाहन के चालक ने शुरू में दावा किया था कि मवेशी कार्बी आंगलोंग जिले के दीफू में भोक्सोंग बाजार में बिक्री के लिए हैं।
लेकिन तस्करी का संदेह होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और वाहन को रोककर मवेशियों को जब्त कर लिए। वाहन के चालक की पहचान सफीकुल इस्लाम के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच चल रही है।
| Tweet![]() |