शत्रुजीत सिंह कपूर होंगे हरियाणा के नए DGP
आखिरकार हरियाणा को नया डीजीपी मिल ही गया । 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत सिंह कपूर राज्य के नए डीजीपी होंगे।
![]() Shatrujeet Singh Kapoor iPS |
राज्य की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने उनके नाम पर नाम पर मुहर लगा दी है। वो पीके अग्रवाल की जगह लेंगे। अग्रवाल 15 अगस्त को रिटायर हो गए हैं। सरकार की तरफ से अगले ही दिन यानी 16 अगस्त को नए डीजीपी का नाम फाइनल कर दिया गया है। हरियाणा सरकार की तरफ से संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के पास एक पैनल में तीन सीनियर आईपीएस अफसरों के नाम भेजे थे। उनमें एक नाम कपूर का भी था। इसके अलावा, पैनल में मोहम्मद अकील और रमेश चंद्र मिश्रा का नाम भी था।
शत्रुजीत सिंह कपूर को कार्यभार संभालने की तारीख से कम से कम दो साल के न्यूनतम कार्यकाल के लिए हरियाणा के पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। कपूर के एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने बी.टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) किया है। कपूर मूल रूप से हरियाणा के जींद के रहने वाले हैं। इनका जन्म 1966 में हुआ है। कपूर 31 अक्टूबर 2026 को रिटायर होंगे। वे डीजीआई, आईजी और एडीजीपी भी रहे हैं।
_SHOW_MID_AD__
| Tweet![]() |