‘चंद्रयान-3’ चांद के और करीब

Last Updated 15 Aug 2023 06:59:51 AM IST

भारत का महत्वाकांक्षी तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ (Chandrayaan-3) सोमवार को कक्षा में नीचे लाए जाने की एक और सफल प्रक्रिया से गुजरने के साथ ही चंद्रमा की सतह के और नजदीक पहुंच गया।


चंद्रयान-3

बेंगलुरू में स्थित इसरो (ISRO) ने बताया, चंद्रयान-3 अब चंद्रमा की ‘निकटवर्ती कक्षा’ में पहुंच गया है।

‘चंद्रयान-3’ का प्रक्षेपण 14 जुलाई को किया गया था और 5 अगस्त को इसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था।

आज की गई प्रक्रिया के बाद चंद्रयान-3 की कक्षा घटकर 150 किमी 177 किमी रह गई है।

उसने बताया, अगली प्रक्रिया को 16 अगस्त को सुबह करीब साढ़े आठ बजे अंजाम दिए जाने की योजना है।

भाषा
बेंगलुरू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment