Rahul Gandhi ने गोवा में कांग्रेस विधायकों के साथ किया रात्रि भोज

Last Updated 03 Aug 2023 11:29:24 AM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोवा में बुधवार रात को पार्टी के विधायकों के साथ रात्रि भोज किया। पार्टी के एक नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।


राहुल गांधी ने गोवा में कांग्रेस विधायकों के साथ किया रात्रि भोज

कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि राहुल गोवा के निजी दौरे पर बुधवार रात को दाबोलिम हवाई अड्डे पहुंचे थे और फिर पणजी के समीप एक होटल में ठहरे।

 उन्होंने बताया कि राहुल ने देर रात राज्य के कांग्रेस विधायकों के साथ भोजन किया।

गोवा में कांग्रेस के विधायक कार्लोस फरेरा ने बताया कि इस दौरे पर राहुल गांधी का कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है। वह बृहस्पतिवार को दिल्ली लौट सकते हैं।

भाषा
पणजी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment