बेंगलुरू में हनी ट्रैप में फंसाकर धर्म परिवर्तन की धमकी देकर भारी रकम वसूलने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 2 की तलाश

Last Updated 01 Aug 2023 11:41:04 AM IST

कर्नाटक में तीन लोगों की गिरफ्तारी के साथ एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ, जो लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर उन्हें इस्लाम में परिवर्तित करने की धमकी देकर भारी रकम वसूलता था।


बेंगलुरू में हनी ट्रैप में फंसाकर धर्म परिवर्तन की धमकी देने वाले गिरोह का भंडाफोड़

 पुलिस के मुताबिक, घटना बेंगलुरु के पुत्तेनहल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शरण प्रकाश बालिगेरा, अब्दुल खादर और यासीन के रूप में हुई है।

मुंबई की मॉडल नेहा उर्फ मेहर और एक अन्य आरोपी नदीम की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने कहा कि नेहा टेलीग्राम के जरिए बेंगलुरु में 20-50 साल की उम्र के भोले-भाले लोगों से संपर्क करती थी।

इसके बाद वह लक्ष्य को जेपी नगर पांचवें चरण स्थित अपने आवास पर बुलाती। जैसे ही वे उनके घर में प्रवेश करते थे, वह बिकनी में उनका स्वागत करती थी।

बाद में, गिरोह घर के अंदर घुस जाता था और लड़की के साथ पीड़ितों की तस्वीरें और वीडियो लेता था। वे पीड़ित का मोबाइल छीन लेते थे और सारे कॉन्टैक्ट नोट कर लेते थे।

भुगतान न करने पर वे निजी तस्वीरें और वीडियो संपर्कों के बीच प्रसारित करने की धमकी देते थे।

बदमाश पीड़ितों को उस मॉडल से शादी करने के लिए कहते थे, इसके लिए उन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए कहा जाता था, क्योंकि वह अपने को मुस्लिम बताती थी।

वे इस बात पर भी जोर देते कि पीड़ितों का तुरंत खतना कराया जाए।

डरे हुए पीड़ित आरोपियों को मोटी रकम दे देते थे।

जब एक पीड़ित ने साहस जुटाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तो गिरोह का भंडाफोड़ हो गया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, गिरोह ने 12 लोगों से जबरन वसूली की थी।

पुलिस इस गिरोह के और भी मामलों में शामिल होने की आशंका जता रही है और जांच कर रही है

आईएएनएस
बेंगलुरु


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment