विपक्ष ने रखा गठबंधन का नाम ‘INDIA’, असम के CM हिमंत बिस्वा ने ट्विटर बायो मेे इंडिया बदलकर किया 'BHARAT'

Last Updated 19 Jul 2023 10:21:17 AM IST

विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम INDIA रखे जाने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को अपने ट्विटर बायो में ‘इंडिया’ हटाकर ‘भारत’ कर लिया।


विपक्ष ने रखा गठबंधन का नाम ‘INDIA’, हिमंत बिस्वा ने बदला ट्विटर बायो

उनका कहना है कि अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा था।

बता दें कि विपक्षी दलों की बैठक के बाद अब यूपीए का नाम बदलकर INDIA कर दिया गया है। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों ने मंगलवार को बेंगलुरु में मीटिंग की थी जिसके फलस्वरूप विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम INDIA तय किया। इसका फुल फॉर्म इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस है।

विपक्ष के अनुसार, भारत का अर्थ है: I -भारतीय, N -राष्ट्रीय, D - विकासात्मक, I -समावेशी, A -गठबंधन.

विपक्ष की ओर से गठबंधन का नाम INDIA रखे जाने के बाद असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार (19 जुलाई) को अपने ट्विटर से इंडिया हटाकर भारत कर दिया है। दरअसल, हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पुराने ट्विटर बायो में 'चीफ मिनिस्टर ऑफ असम, इंडिया' लिखा था, जिसे बदलकर उन्होंने 'चीफ मिनिस्टर ऑफ असम, भारत' कर दिया है।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा, ‘हमारा सभ्यतागत संघर्ष इंडिया और भारत के इर्द-गिर्द घूमता है। अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा।हमें खुद को औपनिवेशिक विरासतों से मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए। हमारे पूर्वज भारत के लिए लड़े और हम भारत के लिए काम करते रहेंगे। भाजपा के लिए भारत।’


कांग्रेस नेताओं ने कसा तंज
हिमंत बिस्वा सरमा के इंडिया पर तंज कसने के बाद कांग्रेस नेताओं ने उनसे पूछा कि उनके ट्विटर बायो में इंडिया का जिक्र क्यों है और क्या मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया सभी के नाम अब बदल दिए जाएंगे. हिमंत ने अपना ट्विटर बायो ‘असम के मुख्यमंत्री, इंडिया’ से बदलकर ‘असम, भारत के मुख्यमंत्री’ कर दिया है।

विपक्षी दलों की अगली बैठक मुंबई में होगी
गोैरतलब है कि विपक्षी एकता की दो दिन की बैठक मंगलवार को बेंगलुरु में हुई जिसमें कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन और राजद प्रमुख लालू प्रसाद समेत कई नेता शामिल हुए थे।

2024 के आम चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष के 26 दल एक साथ आए हैं। कांग्रेस नेत खड़गे ने विपक्षी दलों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment