असम में 4.8 तीव्रता का आया भूकंप
Last Updated 16 Jun 2023 01:36:01 PM IST
असम में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप सुबह 10.16 बजे आया और भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के सिलहट क्षेत्र में 70 किलोमीटर की गहराई में था।
![]() |
भूकंप 20 सेकंड तक रहा और झटके मुख्य रूप से दक्षिणी असम में महसूस किए गए।
भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।
भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के सिलहट क्षेत्र में 70 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है।
पिछले हफ्ते असम में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र तेजपुर से 39 किमी पश्चिम में 10 किमी की गहराई में स्थित था।
| Tweet![]() |