महिलाओं की भागीदारी और प्रगति देखकर खुश हूं : मुर्मू
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) को जलवायु परिवर्तन (Climate change) के लिए जिम्मेदार पारिस्थितिकीय चुनौतियों से निपटने के लिए अनुसंधान एवं विकास पर जोर चाहिए।
![]() हिमाचल प्रदेश में 26वें दीक्षांत समारोह में 111 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 99 छात्रों को PHD की उपाधि तथा 10 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किये। |
राष्ट्रपति मुर्मू ने यहां विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह (26th Convocation) को संबोधित करते हुए किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि विवि को अनुसंधान तथा नवाचार के माध्यम से किसानों को आधुनिक प्रौद्योगिकी मुहैया कराने में भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘मैं महिलाओं की भागीदारी और प्रगति देखकर खुश हूं। हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा में 70 प्रतिशत विद्यार्थी लड़कियां हैं और आज स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या से भी यह बात प्रदर्शित हुई।’
दीक्षांत समारोह में 111 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया और 99 छात्रों को PHD की उपाधि दी गयी। राष्ट्रपति ने 10 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किये।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला (Himachal Pradesh Governor Shiv Pratap Shukla) ने कहा कि भारत मजबूत राष्ट्र के रूप में उभर रहा है और युवाओं के पास अनेक क्षेत्रों में आगे बढने के अवसर हैं।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुख¨वदर सिंह सुक्खू (Himachal Pradesh Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इसमें अहम भूमिका निभाएगा।
मेधावियों के लिए हिमाचली टोपी सहित अलग-अलग रंग के थे अकादमिक रॉब्स : दीक्षांत समारोह में इस बार मेधावी अलग-अलग रंग के परिधान जिसमें रेड, ब्लू, ग्रे व लाइट ग्रे रखे गए थे। इसके साथ ही सभी मेधावी हिमाचली टोपी पहने हुए थे।
हालांकि विश्वविद्यालय ने हिमाचली पारंपरिक परिधान में मेधावियों को सम्मान देने का निर्णय लिया था लेकिन समय की कमी के कारण ऐसा नहीं हो पाया।
| Tweet![]() |