RSS नेता को हनी ट्रैप में फंसाने के आरोप में सामाजिक और मानवाधिकार कार्यकर्ता सलमा बानो गिरफ्तार

Last Updated 22 Aug 2022 12:38:09 PM IST

कर्नाटक पुलिस ने राज्य के मांड्या जिले में एक आरएसएस नेता को कथित रूप से हनी ट्रैप में फंसाने और उनसे मोटी रकम वसूलने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है।


RSS नेता को हनी ट्रैप में फंसाने के आरोप में महिला गिरफ्तार

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। सामाजिक और मानवाधिकार कार्यकर्ता सलमा बानो को आरएसएस नेता निद्दोदी जगन्नाथ शेट्टी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, शेट्टी की दक्षिण कन्नड़ जिले में श्रीनिधि गोल्ड ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वह प्रभावशाली राजनेता हैं।

आरोप के मुताबिक, सलमा बानो ने अपने गिरोह के साथ मिलकर शेट्टी से 50 लाख रुपये की जबरन वसूली की। साथ ही और पैसे की मांग कर रही थी।

शेट्टी ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इसी साल 26 फरवरी को, शेट्टी को एक वाहन में मांड्या से मैसूरु के लिए लिफ्ट की पेशकश की गई। वाहन में पहले से ही चार व्यक्ति थे। वो उन्हें मैसूर के एक होटल में ले गए।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उनकी एक महिला के साथ तस्वीरें खींच लीं और वीडियो भी बना लिया।


वीडियो वायरल नहीं करने पर आरोपी ने उनसे मौके पर ही 4 करोड़ रुपये की मांग की। शेट्टी ने उन्हें 50 लाख रुपये का भुगतान किया और मामला सुलझा लिया।

लेकिन आरोपी उनसे अधिक पैसे की मांग करते रहे, जिससे परेशान होकर वह पुलिस के पास मदद के लिए पहुंचे।

 

आईएएनएस
मांड्या (कर्नाटक)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment