Punjab Election 2022: मतदान से पहले बोले मुख्यमंत्री चन्नी, 'जनता, भगवान के सामने हूं समर्पित, जो होगा अच्छा होगा'

Last Updated 20 Feb 2022 10:00:32 AM IST

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। मतदान से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब स्थित कतलगढ़ साहिब गुरुद्वारे दर्शन करने पहुंचे।


CM चन्नी चमकौर साहिब स्थित कतलगढ़ साहिब गुरुद्वारे दर्शन करने पहुंचे

मतदान करने से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आईएएनएस से बात की और कहा कि, 'मैंने गुरुद्वारे में अरदास की है कि पंजाब में एक अच्छी सरकार बने, विकास हो और प्रदेश में राम राज्य स्थापित हो। जनता और भगवान जो करेगा वही अच्छा होगा।'

मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह चमकौर साहिब स्थित कतलगढ़ साहिब गुरुद्वारे दर्शन किए, और फिर उन्होंने पास में एक शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया। इस दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आगे आप, अकाली दल व भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा , "अकाली और बीजेपी आपस में मिल गए हैं और यह इखट्टा खेल रहे हैं। कांग्रेस सरकार बनाने के बाद जनता की ईमानदारी से सेवा होगी।"

"दो सीटों से चुनाव लड़ रहा हूं। जितने के बाद तय किया जाएगा वहीं अगले 5 साल मिलने पर मैं 111 दिन से बहतर काम करूंगा।"

दूसरी ओर पंजाब की जनता सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदान करने पहुंच चुके हैं। चुनाव को पूरी तरह शांतिपूर्ण कराने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। प्रदेश में पोलिंग स्टेशनों वाले 14684 स्थानों पर कुल 24689 पोलिंग स्टेशन और 51 सहायक पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 2013 की पहचान गंभीर और 2952 संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों के तौर पर की गई है।

यहां 2.14 करोड़ मतदाता कुल 1304 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद कर देंगे।

इसके अलावा 1196 मॉडल पोलिंग स्टेशन, 196 महिला संचालित पोलिंग स्टेशन और 70 दिव्यांगों द्वारा संचालित पोलिंग स्टेशन होंगे। सभी पोलिंग स्टेशनों की वेबकास्टिंग की जा रही है।

दरअसल राज्य में कुल 21,49,9804 वोटर हैं, जिनमें 11,29,8081 पुरुष, 10,20,0996 महिला और 727 ट्रांसजेंडर हैं। 117 हलकों में 1304 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 1209 पुरुष, 93 महिला और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इन उम्मीदवारों में से 231 राष्ट्रीय पार्टियों, 250 प्रांतीय पार्टियों, 362 गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों से संबंधित और 461 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

पोलिंग स्टेशनों वाले 14684 स्थानों पर कुल 24689 पोलिंग स्टेशन और 51 सहायक पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 2013 की पहचान गंभीर और 2952 संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि 1196 मॉडल पोलिंग स्टेशन, 196 महिला संचालित पोलिंग स्टेशन और 70 दिव्यांगों द्वारा संचालित पोलिंग स्टेशन होंगे। सभी पोलिंग स्टेशनों की वेबकास्टिंग की जा रही है।
 

आईएएनएस
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment