ओडिशा में जब्त 19 किलो हाथी दांत, तीन गिरफ्तार
Last Updated 01 Sep 2020 04:29:58 PM IST
ओडिशा के क्योंझर जिले में वन विभाग के अधिकारियों ने 14 हाथी दांत बरामद किए। इनका वजन 19 किलोग्राम है।
![]() |
इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हरिश्चन्द्रपुर के पुलिस अधिकारी ने कहा, "सोमवार देर रात पितापिती गांव के समीप एक कार से हाथी दांत बरामद किए गए।"
सूचना के आधार पर, वन अधिकारियों ने स्मगलर के कार का पीछा किया और उससे हाथी दांत बरामद कर लिए। फिलहाल मामले में जांच जारी है।
| Tweet![]() |