कांग्रेस और भाजपा की राजनीति हिंदुत्व से चलती है : महबूबा मुफ्ती

Last Updated 06 Feb 2019 04:02:26 PM IST

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बीच अंतर करना मुश्किल है क्योंकि दोनों ही पार्टियों की राजनीति हिंदुत्व से संचालित है।




पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘योगी सरकार (उत्तर प्रदेश) ने मुजफ्फरनगर दंगा मामले के आरोपियों के खिलाफ मामले वापस ले लिये। मध्य प्रदेश सरकार ने गोकशी के तीन आरोपियों के खिलाफ पीएसए (एनएसए) लगाया।

उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश तक राजनीतिक रुख धुंधले हो रहे हैं तथा कांग्रेस एवं भाजपा के बीच अंतर करना मुश्किल हो रहा है। आधुनिक भारत में हिंदुत्व वास्तविक राजनीति को चलाता है।’’   

      

महबूबा मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा गोकशी के एक मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने तथा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा 2013 के मुजफ्फरनगर दंगा मामलों के 100 आरोपियों के खिलाफ 38 मामले वापस लेने की सिफारिश करने के निर्णय पर टिप्पणी कर रही थीं।

भाषा
श्रीनगर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment