हिमाचल प्रदेश: पीएम मोदी की रैली में जा रहे 35 छात्र बस पलटने से हुए घायल, राहुल ने जताया दुख

Last Updated 27 Dec 2018 03:24:14 PM IST

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जवाली उप-मंडल में गुरुवार सुबह बस पलटने से करीब 35 छात्र घायल हो गए।


मोदी की रैली में शामिल होने जा रहे 35 छात्र बस पलटने से घायल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जवाली उप-मंडल में गुरुवार सुबह बस पलटने से करीब 35 छात्र घायल हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश में हुए स्कूली बस हादसे पर दुख जताया है।

कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के ये छात्र धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने जा रहे थे।

जिले के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। छात्र निजी बस में सवार होकर हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी की ’जन आभार’ रैली में जा रहे थे।

अधिकारी ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच छात्रों की हालत गंभीर बताई जाती है।

राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश में हुए स्कूली बस हादसे पर दुख जताया है। गांधी ने गुरुवार को फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश में हुए बस हादसे की खबर सुनकर बहुत दुख पहुंचा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि जो घायल हुए हैं उन्हें जल्द से जल्द राहत मिले।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बच्चों के माता-पिता के साथ मैं अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त करता हूं।’’ 

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जवाली उप-मंडल में स्कूली बस पलटने के कारण ग्यारह छात्र घायल हो गए।

 

 


 

 

भाषा
शिमला


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment