कर्नाटक कैबिनेट का विस्तार

Last Updated 23 Dec 2018 06:16:29 AM IST

कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी नीत कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) की गठबंधन सरकार ने शनिवार को अपने बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए आठ नए मंत्रियों को शामिल किया।


बेंगलुरु में शनिवार को कर्नाटक कैबिनेट के विस्तार के बाद कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों के साथ कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला, मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी।

राज्यपाल वजूभाई वाला ने राजभवन में नए मंत्रियों को शपथग्रहण दिलाई। इनमें एम बी पाटिल, आर पी थिमापुरा, सतीश जारकिहोली, सी एस शिवाल्ली, परमेर नईकी, ई तुकाराम, रहीम खान और एमटीबी नागराज शामिल है। इन मंत्रियों का दर्जा कैबिनेट स्तर का है।

शपथग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडुराव, कार्यकारी अध्यक्ष खंडारे, मंत्री के जे जार्ज और डीके शिवकुमार, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एच के पाटिल और के गो¨वदराजू  मौजूद थे। इससे पहले मंत्रिमंडल में शामिल नगरीय प्रशासन मंत्री रमेश जारकिहोली (कांग्रेस) और आर. शंकर (निर्दलीय) को इस बार बाहर कर दिया गया है।

 

वार्ता
बेंगलुरु


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment