Delhi : केजरीवाल के तीन और पार्षद BJP में शामिल

Last Updated 16 Feb 2025 08:41:51 AM IST

दिल्ली नगर निगम में भी अब आम आदमी पार्टी (आप) की उल्टी गिनती शुरू हो गई। निगम में सत्तारूढ़ आप के तीन और पाषर्द शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए।


दिल्ली में केजरीवाल के तीन और पाषर्द भाजपा में शामिल

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सभी को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने वाले पाषर्दों में अनीता बसोया (एड्यूजगंज), निखिल चपराना (हरिनगर) और धर्मवीर (आरकेपुरम) शामिल हैं। उनके समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए।

अध्यक्ष ने दावा किया कि अब दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। इस मौके पर प्रवीण शंकर कपूर, नवनिर्वाचित विधायक करतार सिंह तंवर, अनिल शर्मा, विक्रम मित्तल, नितिन त्यागी मौजूद थे।

आप के पाषर्दों का स्वागत करते हुए सचदेवा ने कहा कि जो लोग दिल्ली को विकसित देखना चाहते हैं वह भाजपा के साथ मिलकर विकसित दिल्ली में सहयोग करने को तैयार हैं।

संवाददाता सम्मेलन में उनके नामों की घोषणा करते हुए अध्यक्ष ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी लोग विकसित दिल्ली में अपने योगदान देना चाहते हैं। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित दिल्ली की गारंटी से सभी प्रभावित हैं। जिन्होंने देश को विकसित होते देखा है और अब दिल्ली को देखना चाहते हैं।

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते ही इसके परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली को एक सुंदर और र्वल्ड क्लास शहर बनाने के लिए हमें लगातार काम करना होगा।

इससे 10 साल से रुके हुए काम रफ्तार पकड़ सकें। भाजपा ने जिस दिल्ली को विकसित करने का संकल्प लिया है कि वह दिल्ली के लोगों का सपना है। जो लोग दिल्ली के विकास के समर्थक हैं, उनकी पहली पसंद भाजपा है। इसीलिए वह धीरे-धीरे भाजपा का साथ पकड़ रहे हैं।

10 साल से परेशान लोगों को लगता है कि अब भाजपा ही उनका आखिरी विकल्प है जो दिल्ली के विकास की गति दे सकती है।

प्रवीण शंकर कपूर ने चुटकी लेते हुए कहा कि आप के नेता फेबिकॉल की तरह सत्ता में जुड़े रहना चाहते हैं। दिल्ली में बदलाव को वह पचा नहीं पा रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही और देशभक्त नेता आप का साथ छोड़ने वाले हैं।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment