Delhi Weather Update : राजधानी में आज व कल हल्की बारिश के आसार
राजधानी में मंगलवार को फिर एक बार अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया, लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने बुधवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली में बारिश होने की संभावना को देखते हुए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
![]() राजधानी दिल्ली में आज व कल हल्की बारिश के आसार |
इसके बाद बारिश की संभावना को देखते हुए विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है।
मंगलवार को दिन में धूप खिली थी, जिससे आज यहां का अधिकतम सामान्य तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
आज यहां का न्यूनतम तापमान भी औसत से दो डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़कर 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इस दौरान दिल्ली में सुबह साढे आठ बजे तक 2.7 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। दिन में बारिश नहीं हुई।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बुधवार को यहां के तापमान के 36 और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।
| Tweet![]() |