दिल्ली का पारा 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

Last Updated 08 May 2024 10:16:16 AM IST

मंगलवार को दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दिल्ली के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।


दिल्ली का पारा 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

दिन में लू जैसी गर्म हवाएं चल रही थीं। शाम ढलने के बाद भी गर्म हवाओं से कोई राहत नहीं मिली। लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार से फिर से एक बार मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई है। वीकेंड पर तो बारिश की भी संभावना है।

मंगलवार सुबह से ही गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। दिन में नजफगढ़ का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा जाफरपुर का 43.1, पूसा 42.3 और पालम 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिल्ली के पीतमपुरा इलाके का न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

दिल्ली का सामान्य अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।  न्यूनतम औसत तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो समान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि बुधवार को यहां तापमान 41 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। दिन के समय गर्म हवाएं चलती रहेंगी।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment