Kejriwal के निजी सचिव विभव कुमार को सरकारी बंगला तत्काल खाली करने का आदेश
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के निजी सचिव रहे विभव कुमार (Vibhav Kumar) को आवंटित सरकारी बंगले का आवंटन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।
केजरीवाल के निजी सचिव को सरकारी बंगला खाली करने का आदेश |
विभाग ने उप-सचिव ने जारी आदेश में कहा है कि बीते 14 अप्रैल को विभव कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है।
इसी के चलते उनकी सरकारी आवास की सुविधा निरस्त करते हुए उसे तत्काल खाली करने को कहा है।
हालांकि नियमानुसार मकान के खाली करने में एक महीने का समय निर्धारित होता है।
विभाग के आदेश के मुताबिक विभव कुमार को सिविल लाइंस स्थित चंद्रावल वाटर वर्क्स -2 का टाइप-6 का बंगला आवंटित था।
यह बंगला उन्हें 31 मार्च, 2021 को आवंटित किया गया था।
सरकार बंगले के खाली कराने के आदेश की प्रति विशेष सचिव (सतर्कता विभाग), हाउसिंग कमिश्नर, डिपुटी सचिव (प्रशासन) एवं सहायक अभियंता (पीडब्ल्यूडी) को भी भेजी गयी है।
| Tweet |