दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने पैदल यात्रियों को टक्कर मारी, महिला की मौत, 6 घायल

Last Updated 14 Mar 2024 08:20:47 AM IST

पूर्वी दिल्ली में बुधवार को कथित तौर पर लापरवाही से चलाए जा रहे एक वाहन की चपेट में आने से 22 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चों सहित छह अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।


दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने पैदल यात्रियों को टक्कर मारी

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े नौ बजे गाजीपुर इलाके में हुई, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

अधिकारी ने बताया कि कुल सात घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें गाजियाबाद के हयात नगर स्थित पाता खोड़ा कॉलोनी की रहने वाली सीता देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

कार चालक भी घायल हो गया, उसका इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने कहा, "संदिग्ध पुलिस हिरासत में है।" उन्होंने कहा कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment