Delhi: वजीराबाद में भीषण अग्निकांड, जलकर राख हुई 200 गाड़ियां और 250 बाइक
दिल्ली के वजीराबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। वजीराबाद स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में देर रात भीषण आग लग गई जिसमें करीब 200 चार पहिया और 250 दोपहिया वाहन आग की चपेट में आ गए।
![]() |
पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा कि रात 12:35 बजे पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के पीछे मालखाने में आग लगने की सूचना मिली। दमकल विभाग की 8 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और सुबह करीब 4:15 बजे आग पर काबू पा लिया गया।
दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया इस हादसे में करीब 200 चार पहिया और 250 दोपहिया वाहनों में आग की चपेट में आ गए। फिलहाल, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#WATCH दिल्ली: वजीराबाद स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में देर रात भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की 8 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और सुबह करीब 4:15 बजे आग पर काबू पा लिया गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2024
करीब 200 चार पहिया और 250 दोपहिया वाहनों में आग की चपेट में आ गए। फिलहाल, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है और… pic.twitter.com/t9VnHV7soT
बता दें कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है
| Tweet![]() |