दिल्लीवासियों को मिली चिलचिलाती गर्मी से राहत, बारिश से तापमान में गिरावट

Last Updated 09 Sep 2023 12:01:36 PM IST

दिल्ली में शनिवार की सुबह बारिश हुई। इससे चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई।


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

मौसम विज्ञानियों ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।

हालांकि, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार और रविवार दोनों दिन देर सुबह हल्की बारिश की संभावना के साथ इस राहत के जारी रहने की उम्मीद है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment