दिल्ली में यमुना का जलस्‍तर फिर खतरे के निशान से 205.39 मीटर ऊपर पहुंचा

Last Updated 16 Aug 2023 07:21:34 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी मंगलवार को एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर 205.39 मीटर की ऊंचाई पर पहुंच गई। रात 10 बजे जलस्तर रिकार्ड किया गया। लोहा पुल (आयरन ब्रिज) पर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया।


दिल्ली में यमुना का जलस्‍तर फिर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा

गौरतलब है कि पिछले महीने भारी बारिश के दौरान, यमुना ने 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था और अपने उच्चतम स्तर 208.65 मीटर पर पहुंच गई थी, जिसके कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई निचले इलाकों में बाढ़ आ गई थी।

बाद में स्थिति में सुधार हुआ, क्योंकि निचले इलाकों में सड़कों पर यातायात फिर से शुरू हो गया, जहां कई दिनों तक पानी भरा हुआ था।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment