Delhi Flood: यमुना नदी के जलस्तर में गिरावट, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बाढ़ राहत शिविर का किया दौरा
दिल्ली में फिर से यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण मंगलवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शाहदरा जिले में पुराने लोहे वाले पुल के निकटवर्ती इलाकों में बनाए गए बाढ़ राहत शिविरों का सघन निरीक्षण किया।
![]() |
आज सुबह यमुना नदी का जलस्तर जल स्तर 205.45 मीटर दर्ज किया गया है।
गोपाल राय ने आज सुबह मंगलवार को फिर शाहदरा जिले में पुराने लोहे वाले पुल के निकटवर्ती इलाकों में बनाए गए बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया।
उन्होंने कहा, "कल पानी बढ़ने की सूचना मिली थी इसलिए हम देखने आए थे कि यहां पर पानी बढ़ने से किसी को कोई दिक्कत तो नहीं हुई है। अब पानी का स्तर थोड़ा नीचे जा रहा है किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। शिविर में सभी प्रकार की सुविधा दी गई है।"
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने पुराने लोहा पुल पर बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। (24.07)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2023
उन्होंने कहा, "कल पानी बढ़ने की सूचना मिली थी इसलिए हम देखने आए थे कि यहां पर पानी बढ़ने से किसी को कोई दिक्कत तो नहीं हुई है। अब पानी का स्तर थोड़ा नीचे जा रहा है किसी को घबराने की जरूरत… pic.twitter.com/DlEXMP2Cbb
इससे पहले गोपाल राय ने सोमवार को भी यमुना के पुराने पुल के पास शाहदरा जिले में लगाए गए बाढ़ राहत कैंपों में व्यवस्था का जयाजा लिया था। उन्होनें शिविरों में रह रहे लोगों को सलाह भी दी कि जलस्तर कम होने तक वहीं रहें।
बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पूरी तरह से बाढ़ का खतरा टला नहीं है। वर्तमान में यमुना का जलस्तर धीरे धीरे नीचे आता दिखाई दे रहा है और यदि हथिनीकुंड से पानी फिर न छोड़ा गया तो यमुना के खतरे के निशान से नीचे आने के आसार है। वहीं मौसम विभाग(IMD) ने 25 जुलाई की रात से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
यमुना का जलस्तर जब तक खतरे के निशान से नीचे नहीं आ जाता तब तक बाढ़ की चिंता बनी रहेगी।
बता दें कि यमुना नदी का जलस्तर सोमवार को खतरे के निशान 205.33 मीटर से एक मीटर से अधिक ऊपर रहा, जिसके कारण प्राधिकारियों ने ‘ओल्ड रेलवे ब्रिज’ (ओआरबी) पर रेलगाड़ियों का आवागमन रोक दिया। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार, ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जल स्तर शाम पांच बजे 206.30 मीटर दर्ज किया गया।
वर्तमान में सुबह यमुना नदी का जलस्तर जल स्तर 205.45 मीटर दर्ज किया गया है।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ओआरबी पर रेलगाड़ियों का परिचालन यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण निलंबित कर दिया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘दिल्ली और शाहदरा के बीच मार्ग बंद रहेगा और रेलगाड़ियों को नयी दिल्ली के रास्ते भेजा जाएगा।’’
| Tweet![]() |