Yamuna का जलस्तर फिर खतरे के निशान के पार, 205.90 मीटर पर पहुंचा पानी

Last Updated 23 Jul 2023 03:02:54 PM IST

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर 205.90 मीटर तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से करीब 57 सेंटीमीटर अधिक है।


Yamuna का जलस्तर फिर खतरे के निशान के पार

रविवार की सुबह करीब आठ बजे नदी का जलस्तर 205.90 मीटर दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से लगातार बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के परिणामस्वरूप ऐसा हुआ।

शनिवार को अनुमान लगाया गया था कि यमुना का जलस्तर 206.70 मीटर तक पहुंच जाएगा।

हथिनीकुंड बैराज से लगातार प्रति सेकंड एक लाख क्यूबिक मीटर से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार को तो प्रति सेकंड दो लाख घन मीटर से भी अधिक पानी छोड़ा गया।

दिल्ली सरकार ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी हाई अलर्ट पर है, क्योंकि हथिनीकुंड बैराज से दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी में वृद्धि जारी है। इसमें कहा गया है कि अगर जलस्तर 206.7 मीटर तक बढ़ गया तो यमुना खादर में बाढ़ आ सकती है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment