दिल्ली में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की भविष्यवाणी, यमुना नदी के जलस्तर में मामूली गिरावट

Last Updated 15 Jul 2023 10:51:22 AM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।


दिल्ली में मध्यम बारिश की संभावना: आईएमडी

मौसम विज्ञानियों ने दिन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

इसके अलावा, शनिवाार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 67 प्रतिशत दर्ज की गई।

इस बीच, यमुना नदी के जलस्तर में मामूली गिरावट देखी गई है।

शनिवार की सुबह तक, यह 207.53 मीटर मापा गया, जो खतरनाक सीमा से 2.20 मीटर ऊपर रहा, लेकिन पिछले दिन की तुलना में थोड़ा कम है।

हालांकि, आईटीओ, राजघाट, आईएसबीटी और मथुरा रोड सहित यमुना नदी के किनारे के कई निकटवर्ती क्षेत्र पानी में डूबे हुए हैं, इससे यातायात की स्थिति प्रभावित हो रही है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, "शांतिवन से गीता कॉलोनी तक दोनों कैरिजवे केवल कारों, ऑटो और हल्के वाहनों के लिए खोले गए हैं। शांतिवन से राजघाट और आईएसबीटी की ओर जाने वाली सड़क अभी भी बंद है।"

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment