यमुना का जलस्तर बढ़ा, राजघाट के पास बाढ़ जैसे हालात

Last Updated 14 Jul 2023 06:41:59 PM IST

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण शुक्रवार को महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।


Yamuna,s water on rajghat

 राजघाट पर घुटनों तक पानी जमा हो गया है। राजघाट के निकट जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, चौधरी चरण सिंह, राजीव गांधी, अटल विहारी बाजपेयी और कांग्रेस नेता संजय गांधी सहित कई अन्य दिग्गज नेताओं के स्मारक हैं। पास में ही व्यस्त आईटीओ क्रॉसिंग है, जो शुक्रवार सुबह से ही जलमग्न है। पानी सुप्रीम कोर्ट के पास तक पहुंच गया है। शुक्रवार को पूरे इलाके में भीषण जाम लग गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

गुरुवार को यमुना नदी 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए उच्चतम स्तर 208.65 मीटर पर बह रही थी। शुक्रवार को इसका पानी 208.35 मीटर पर था। परिणामस्वरूप, कई निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया। राजघाट के अलावा मुखर्जी नगर, मॉडल टाउन, सिविल लाइंस, मजनू का टीला और आईएसबीटी जैसे इलाकों में बड़े पैमाने पर जल जमाव हुआ है। गुरुवार को पानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास तक भी पहुंच गया था। हालांकि, पानी अब धीरे-धीरे कम हो रहा है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment