आम आदमी पार्टी मना रही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने की खुशी

Last Updated 11 Apr 2023 12:14:39 PM IST

आम आदमी पार्टी को नेशनल पार्टी का दर्जा मिलने की खुशी में आज जश्न की घोषणा की गई है। इस अवसर पर आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल देश को संबोधित कर रहे हैं।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

आधिकारिक रूप से नेशनल पार्टी बनने आज मंगलवार को आप दफ्तर में आम आदमी पार्टी की तरफ से जश्न का आयोजना किया गया है। दिल्ली के CM केजरीवाल देश को संबोधित कर रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी देश की राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। इसके लिए मैं सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, हमारे वोटरों और आलोचकों को बधाई देता हूं।


AAP पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता मिलने पर AAP के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज खुशी के मौके पर मनीष जी और जैन साहब की याद आ रही है अगर वे होते तो हमारी खुशी में चार चांद लग जाते, वे संघर्ष कर रहे हैं। इस वक्त देश की सारी राष्ट्र विरोधी ताकतें मिल कर आम आदमी पार्टी का विरोध कर रही हैं।

 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment