Ukraine की मंत्री 9 अप्रैल को भारत आएंगी, मानवीय सहायता लेने की संभावना

Last Updated 08 Apr 2023 05:12:15 PM IST

रूस के आक्रमण के एक साल से अधिक समय के बाद यूक्रेन से पहली आधिकारिक यात्रा के रूप में देश की विदेश मामलों की पहली उप मंत्री, एमीन दझापरोवा रविवार को भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आएंगी।


यूक्रेन की विदेश मामलों की पहली उप मंत्री, एमीन दझापरोवा

झापरोवा 9-12 अप्रैल तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी, जिसके दौरान उनके अपने देश के लिए मानवीय सहायता की मांग करने की संभावना है।

यात्रा के दौरान, वह विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा के साथ बातचीत करेंगी, जहां दोनों पक्षों के द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने, यूक्रेन की मौजूदा स्थिति और आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने की उम्मीद है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वह विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी से भी मिलेंगी और उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिस्री से भी मिलेंगी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "भारत यूक्रेन के साथ मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध और बहुमुखी सहयोग साझा करता है। राजनयिक संबंध स्थापित करने के पिछले 30 वर्षों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग ने व्यापार, शिक्षा, संस्कृति और रक्षा के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। यह यात्रा आपसी समझ और हितों को आगे बढ़ाने का अवसर होगी।"

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment