BJP के 43वें स्थापना दिवस पर मोदी आज पार्टी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) बृहस्पतिवार को BJP के स्थापना दिवस (Foundation Day of BJP) के मौके पर देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
![]() प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (प्रतिकात्मक चित्र) |
इस मौके भाजपा 2024 के आम चुनाव का बिगुल भी फूंकेगी। भाजपा के कार्यकर्ता देशभर में ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ और ‘एक बार फिर से भाजपा सरकार’ नारा लिखकर आम जनता से वोट देने की अपील करेंगे।
छह अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। इस बार यह भाजपा का 43वां स्थापना दिवस (43rd Foundation Day of BJP) होगा। भाजपा महासचिव तरुण चुघ (BJP General Secretary Tarun Chugh) ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय राजधानी से चुनाव अभियान शुरू करने के बाद पार्टी सदस्य 10.72 लाख से अधिक स्थानों पर दीवारों पर ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ और ‘एक बार फिर से भाजपा सरकार’ के नारे लिखेंगे।
चुघ ने बताया कि पार्टी छह अप्रैल को अपने स्थापना दिवस से 14 अप्रैल को बाबासाहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की जयंती (Birth anniversary of Babasaheb Dr. Bhim Rao Ambedkar) तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी और इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के फायदों को उजागर करने के लिए बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
उधर दिल्ली भाजपा (BJP) के उपाध्यक्ष अशोक गोयल (BJP Vice President Ashok Goyal) ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 9.15 बजे सभी पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय में एकत्र होंगे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी (Ramveer Singh Bidhuri) इस मौके पर ध्वजारोहण करेंगे। उनके साथ संगठन महामंत्री सिद्धार्थन (Siddharthan) समेत अन्य पदाधिकारी भी होंगे। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva)राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बंगाली मार्केट से वॉल राइटिंग अमियान की शुरुआत करेंगे। जबकि प्रदेश अध्यक्ष इस अभियान की शुरुआत पहाड़गंज स्थित पार्टी कार्यकर्ता के निवास से करेंगे।
सात अप्रैल को भाजपा युवा मोर्चा चिकित्सा शिविर एवं रोजगार परामर्श शिविर का आयोजन करेगा। 8 अप्रैल को अनुसूचित जाति एवं अल्पसंख्यक मोर्चा साझा रूप से आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत युवाओं को आत्मनिर्भरता के लिए प्रोत्साहित करने का अभियान चलाएगा।
9 अप्रैल को किसान मोर्चा प्राकृतिक खेती, यमुना सफाई एवं अन्न (मिलट्स) योजना को लेकर जनजागरण अभियान चलायेगा। 10 अप्रैल को महिला मोर्चा अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में महिलाओं के साथ सहभोज कार्यक्रम का आयोजन करेगा। सप्ताह के आखिरी दिन यानी 14 अप्रैल को पार्टी के पदाधिकारी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता साझा रूप से भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाएंगे। इस मौके पर प्रदेश कार्यालय में भी डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा।
कब और कैसे हुई थी BJP की स्थापना
आपको बता दें अप्रैल 1980 में, चुनावों के तुरंत बाद, जनता पार्टी (Janta Party) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद ने अपने सदस्यों को पार्टी और आरएसएस के 'दोहरी सदस्य' होने पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके जवाब में, जनसंघ के पूर्व सदस्यों ने एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए छोड़ दिया, जिसे भारतीय जनता पार्टी के नाम से जाना जाता है।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी(Atal Bihari Vajpai) 1980 में भाजपा के गठन के बाद इसके पहले अध्यक्ष बने। अटल जी के नेतृत्व में BJP ने खुद को मध्यमार्गी पार्टी के रूप में पेश किया जो भारतीय जनसंघ(Jansangh) की कठोर राजनीति से दूर चली गई थी।
BJP के कौन-कौन से नेता बने पार्टी के अध्यक्ष आइये जानिए-
1. अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari vajpayee) 1980-86
2. लालकृष्ण आडवाणी (Lk Advani) 1986-91
3. मुरली मनोहर जोशी (Murli Manohar Joshi) 1991-93
(2) लालकृष्ण आडवाणी (Lk Advani) 1993-98
4. कुशाभाऊ ठाकरे (Kushabhau Thakre) 1998-2000
5. बंगारू लक्ष्मण (Bangaru Laxman) 2000-01
6. जन कृष्णमूर्ति ( Jana Krishnamurthi) 2001-02
7. वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) 20020-04
(3) लालकृष्ण आडवाणी (Lk Advani) 2004-06
8. राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) 2006-09
9. नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) 2009-13
(2) राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) 2013-14
10. अमित शाह ( Amit Shah) 2014-2020
11. जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) 2020 (पदस्थ)
| Tweet![]() |