दिल्ली के मंत्री, विधायकों के बढ़ेंगे वेतन-भत्ते!

Last Updated 05 Jul 2022 01:13:48 AM IST

राजधानी में मंत्रियों, विधानसभाध्यक्ष, विधायक, नेता प्रतिपक्ष एवं सत्तापक्ष के मुख्य सचेतक के वेतन में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है।


दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया।

सोमवार को विधानसभाध्यक्ष ने वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी संबंधित विधेयक पास कर दिया।  दिल्ली के विधायकों के वेतन-भत्तों से संबंधित विधानसभा के प्रस्ताव के मुताबिक विधायकों के वेतन-भत्तों में करीब 66 फीसद की बढ़ोतरी की गई है।

हालांकि केवल वेतन की बात करें तो यह बढ़ोतरी 150 फीसद है। विधानसभा अब यह प्रस्ताव राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजेगी। विधानसभाध्यक्ष रामनिवास गोयल ने बताया कि लंबे समय बाद यह बढ़ोतरी हुई है।

इससे पहले 1993 से लेकर 2011 तक विधायकों के वेतन में पांच बार बढ़ोतरी हुई। उन्होंने सभी विधायकों को बधाई भी दी। वेतन बढ़ोतरी के मुद्दे पर सत्तापक्ष एवं विपक्ष गलबईयां करता दिखा।

मंत्री कैलाश गहलोत ने विधायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कहीं न कहीं विधायकों के साथ भेदभाव जरूर रहा है।

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने तो यहां तक कहा कि जरूरत हुई, तो इस मुद्दे पर हम आपके साथ राष्ट्रपति से भी मिलने को तैयार हैं। जिससे इस विधेयक को जल्द राष्ट्रपति की अनुमति मिल सके।

                         मौजूदा      प्रस्तावित
वेतन                 12,000      30,000
निर्वाचन भत्ता    180000    25,0000
वाहन भत्ता           6,000     10,000
टेलीफोन भत्ता       8,000     10,000
सचिवालय भत्ता   10,000   15,0000

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment