भाजपा से कश्मीर नहीं संभल रहा : केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि कश्मीर में लक्षित रूप से की जा रही हत्या की घटनाओं के कारण कश्मीरी पंडित घाटी छोड़कर जाने को मजबूर हो रहे हैं।
![]() दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल |
केजरीवाल ने केंद्र से इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए कार्ययोजना पेश करने की मांग की।
उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘आप’ की ‘जन आक्रोश रैली’ को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर भी निशाना साधा और उस पर कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने का आरोप लगाया।
केजरीवाल ने कश्मीर में लक्षित रूप से की जा रहीं हत्याओं के खिलाफ आयोजित रैली में कहा, मैं पाकिस्तान से कहना चाहता हूं कि वह तुच्छ हथकंडे अपनाना बंद करे।
कश्मीरी पंडितों को अपने घर छोड़कर जाने के लिए ‘मजबूर किया’ जा रहा है।
उन्होंने कहा, 1990 के दशक में जो हुआ था, वही दोबारा हो रहा है। भाजपा से कश्मीर संभल नहीं रहा है।
| Tweet![]() |