दिल्ली में गर्मी का 4 जून को टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

Last Updated 05 Jun 2022 12:56:14 AM IST

शनिवार को दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दिनभर चली लू के थपेड़ों के साथ तापमान ने पिछले 10 वर्षो का रिकार्ड भी तोड़ दिया।


दिल्ली में गर्मी का 4 जून को टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

4 जून के दिन इतनी गर्मी पिछले 10 वर्षो में कभी नहीं पड़ी।

दूसरी ओर दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके का अधिकतम तापमान तो 47.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो दिल्ली की सबसे अधिक तापमान के तौर पर दर्ज किया गया।

यमुना स्परेट्स कॉम्पलेक्स का पारा भी 46.9 और पीतमपुरा का 46.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को दिल्ली के अधिकतर इलाको में पारा 44 से भी ज्यादा रिकार्ड किया गया।

शनिवार को दिल्ली का सामान्य अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में रविवार को यहां के तापमान के 43 और 29 डिग्री सेल्सियस बने रहने, दिन में चटख धूप खिलने और लू चलने की संभावना जताई है।

इतना ही नहीं रविवार को 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से तेज गर्म हवाएं चलेगी।

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में लू का प्रकोप

देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्से लू की चपेट में आ गए तथा कई कस्बों और शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, विदर्भ, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र और मध्य प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में अगले दो से तीन दिनों तक लू चलने की आशंका है। आईएमडी ने बताया, 4-5 जून को राजस्थान और मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment