स्वास्थ्य मंत्री तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती, देर रात डिस्चार्ज

Last Updated 17 Jun 2020 05:27:20 AM IST

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को तेज बुखार और ऑक्सजीन का स्तर अचानक गिरने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।


स्वास्थ्य मंत्री तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती, देर रात डिस्चार्ज

एक अधिकारी ने बताया कि 55 वर्षीय मंत्री की कोविड-19 की जांच भी की गई। जिसमें कोविड-19 निगेटिव आया।  इसके बाद डॉक्टरों की देखरेख में उपचार करने के बाद मंगलवार देर रात डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल (आरजीएसएसएच) में भर्ती कराया गया। हमने उनकी कोविड-19 की जांच की जिसमें कोविड-19 निगेटिव आया। अस्पताल में कोविड के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा कि उनके ऑक्सीजन का स्तर कम है इसलिए उन्हें निगरानी में रखा गया।

मंगलवार देर रात जैन को डॉक्टरों ने डिस्चार्ज दिया। जैन जब से दिल्ली में कोरोना का प्रकोप तेज हुआ है तब से लगातार विभिन्न स्तर पर अधिकाररियों, मुख्यमंत्री एवं केंद्री मंत्रियों के साथ विभिन्न बैठकों में हिस्सा ले रहे थे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ सर्वदलीय बैठक में भी हिस्सा लिया था।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपराज्यपाल अनिल वैजल के साथ वह लगातार कई बैठकों में शामिल होते रहे हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ भी वे कई बैठकों में सरीख हुए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment