तिरंगा, पार्टी का झंडा, कटऑउट व टोपियों से पटा रामलीला मैदान

Last Updated 17 Feb 2020 06:50:07 AM IST

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में रामलीला मैदान में तिरंगा, आप का झंडा, टोपी और कटऑउट छाए रहे।


रामलीला मैदान में रविवार को शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ी भीड़। फोटो : मुकेश कुमार

इंकलाब जिंदाबाद व वंदे मातरम के जयघोष से मैदान गूंज उठा।  मैदान में तिरंगे के साथ ही आप के चुनाव चिह्न वाले झंडों को बड़ी संख्या में लगाया गया था। केजरीवाल के शपथ ग्रहण के समारोह के दौरान दिल्ली गेट चौक व सिविक सेंटर के आसपास लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग ‘लगे रहो केजरीवाल’ गाने की धुन पर नाच-गा रहे थे। अधिकतर लोगों ने टोपी पहन रखी थी, जबकि कुछ लोगों ने केजरीवाल का कटआउट पहन रखा था। यह वही मैदान है, जहां पर हुए आंदोलन से आम आदमी पार्टी का जन्म हुआ था। रविवार को केजरीवाल ने लगातार तीसरी बार इसी मैदान में शपथ ली और इसका साक्षी बनने के लिए मैदान में लगभग  करीब 60 हजार लोग मौजूद थे।

मैदान वही, तेवर बदले : इस बार के शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल के तेवर कुछ बदले से नजर आए। हालांकि तीसरी बार मैदान वही था, और लगातार दूसरी बार मंत्रिमंडल के साथी भी वही थे। केजरीवाल के सिर पर इस बार पार्टी की टोपी नहीं दिखी। इस बार उन्होंने  ‘हम होंगे कामयाब’ शीषर्क वाला गीत गाया।
आकषर्ण का केंद्र रहे ’जूनियर केजरीवाल‘ : मैदान में सैकड़ों समर्थक अपने बच्चों को मुख्यमंत्री केजरीवाल की तरह तैयार करके लाए थे। बच्चों को केजरीवाल की तरह का मफलर, चश्मा और नकली मूंछें लगाई गई थी। ये ‘जूनियर केजरीवाल’ लोगों के बीच आकषर्ण का केंद्र रहे और लोगों ने इनके साथ सेल्फियां भी लीं।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment