दिल्ली: चलती बस में लड़के की पिटाई, निर्वस्त्र कर बाहर फेंका

Last Updated 05 Sep 2019 10:06:43 AM IST

दिल्ली में डीटीसी की एक चलती बस के अंदर कुछ यात्रियों ने चोर होने के संदेह पर एक लड़के की पिटाई कर दी और उसे अपने कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया।


(प्रतीकात्मक तस्वीर)

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।     

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हम वीडियो की जांच कर रहे हैं और उस स्थान की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, जहां घटना हुई थी। हम उन बस चालकों और संवाहकों से बात करेंगे जो उस मार्ग पर चलने वाली बसों में काम करते हैं, जिसके बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।’’      

यह घटना संभवत: पिछले गुरुवार को हुई थी।   

एक यात्री द्वारा रिकॉर्ड की गई वीडियो क्लिप में, लड़के को बस के अंदर बिना कमीज पहने खड़े देखा जा सकता है और लोग उसके साथ बहस कर रहे हैं। नाबालिग को अपनी पैंट उतारने के लिए कहने पर भीड़ से गुहार लगाते हुए देखा गया और बाद में उसे नग्न स्थिति में बस से बाहर फेंक दिया गया।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment