दिल्ली: भीषण गर्मी से अगले दो दिन तक राहत नहीं, जारी रहेगी लू

Last Updated 08 Jun 2019 03:25:48 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।


दिल्ली: भीषण गर्मी से अगले दो दिन तक राहत नहीं (फाइल फोटो)

सफदरजंग वेधशाला में सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो कि इस मौसम के हिसाब से सामान्य तापमान है। आद्र्रता का स्तर 56 फीसदी दर्ज किया गया।            

शहर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का संभावना है। हालांकि मौसम का हाल बताने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर ने पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है।            

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने दिन भर आकाश साफ रहने की संभावना जताई। अधिकारी ने दिल्ली में अगले दो दिनों तक लू के प्रकोप की भी संभावना जतायी।            

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बड़े क्षेत्र में जब तापमान लगातार दो दिन तक 45 डिग्री सेल्सियस तक रहता है तो लू की स्थिति घोषित की जाती है। वहीं जब लगातार दो दिन तक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए तो इसे गंभीर लू माना जाता है।             

वहीं राष्ट्रीय राजधानी जैसे छोटे क्षेत्र में लू तब घोषित की जाती है जब एक दिन के लिए भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment