दिल्ली में ठंड बढ़ी, न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री

Last Updated 18 Dec 2018 07:46:52 AM IST

कड़ाके की ठंड ने दिल्ली के लोगों को ठिठुराना शुरू कर दिया है। सोमवार को यहां का न्यूनतम तापमान इतना नीचे लुढ़का का न केवल पिछले पांच साल का रिकार्ड टूट गया बल्कि सोमवार इस सीजन का भी सबसे सर्द दिन के तौर पर रिकार्ड हुआ।


दिल्ली में ठंड बढ़ी, न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री

सोमवार को दिल्ली के पूसा इलाके का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम औसत तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा।  पहाड़ों से होकर आ रही सर्द हवाओं ने दिल्ली के लोगों को ठिठुराना शुरू कर दिया है। दिन में धूप खिलने पर ठिठुरन का अहसास तो नहीं हो रहा है, लेकिन शाम ढलते ही सर्द हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड शरीर के अंदर तक ठिठुराने लग रह रही है।

सोमवार को तो दिल्ली के अधिकतर इलाके का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रिकार्ड हुआ। पूसा के बाद मुंगेशपुर का तापमान 5.6, जाफरपुर का 5.7, लोधी रोड 5.7, आयानगर 6.3 और पालम का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आयेगी और पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं से दिल्ली में ठिठुरन बढेगी। आज यहां का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने अपने पूर्वानुमान में मंगलवार को यहां का तापमान 23 और 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। सुबह के वक्त आसमान में स्मॉग छाया रहेगा। रविवार को यहां का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 7.2 और 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment