राजधानी दिल्ली में साल की सबसे गर्म सुबह

Last Updated 29 Mar 2017 02:20:42 PM IST

राजधानी दिल्ली में बुधवार को साल की अब तक की सबसे गर्म सुबह रही. यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से पांच डिग्री अधिक 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.


(फाइल फोटो)

यह साल का अब तक का सबसे अधिक सुबह का तापमान है.

दिल्ली में दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "सुबह आसमान साफ रहा और बारिश की कोई संभावना नहीं है."

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आर्द्रता का स्तर 59 प्रतिशत दर्ज किया गया.



वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक (36.7 डिग्री) और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक (21.8 डिग्री) सेल्सियस दर्ज किया.

आईएएनएस


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment