धौलाकुआं गैंग रेप:गिरफ्त में चौथा आरोपी

Last Updated 05 Dec 2010 12:57:47 PM IST

हाल ही में राजधानी दिल्ली में हुए धौलाकुआं गैंग रेप कांड में चौथा आरोपी भी दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।


पुलिस ने गुड़गांव के सोहना से इकबाल उर्फ बिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित महिला ने शनिवार को तीन में से दो आरोपियों की पहचान कर ली है। नौ दिन की जद्दोजहद के बाद इन्हें गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने इनके स्केच बनवाए और गहन छानबीन के बाद दो आरोपियों को हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार किया, जबकि तीसरे ने बल्लभगढ़ अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। तीन आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई गई थी।  

मालूम हो कि कुछ दिन पहले दिल्ली के धौलाकुआं इलाके में कॉल सेंटर में काम करने वाली मिजोरम की एक महिला सामूहिक बलात्कार की शिकार हो गयी थी।

बदमाशों ने धौलाकुआं से महिला का अपहरण करके चलती गाड़ी में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में उसे मंगोलपुरी इलाके में छोड़ दिया था।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment