मध्य प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा की चौथी सूची में शिवराज समेत कई बड़े नाम

Last Updated 09 Oct 2023 05:37:54 PM IST

मध्य प्रदेश से होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की चौथी सूची आ गई है। इस सूची में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कुल 57 उम्मीदवारों के नाम हैं।


शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश से होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की चौथी सूची आ गई है। इस सूची में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कुल 57 उम्मीदवारों के नाम हैं।

भाजपा केंद्रीय कार्यालय से जारी सूची के मुताबिक अटेर से अरविंद भदौरिया, ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह, ग्वालियर से प्रद्युम्न सिंह तोमर, दतिया से डॉ. नरोत्तम मिश्रा, खुरई से भूपेंद्र सिंह, सुर्खी से गोविंद सिंह राजपूत, रहली से गोपाल भार्गव, नरयावली से प्रदीप लारिया, सागर से शैलेंद्र जैन, खरगापुर से राहुल लोधी, मलहरा से प्रदुम्न सिंह लोधी, पन्ना से बृजेंद्र प्रताप सिंह, रामपुर बघेलान से विक्रम सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसी तरह सिरमौर से दिव्यराज सिंह, मऊगंज से प्रदीप पटेल, देव तालाब से गिरीश गौतम, रीवा से राजेंद्र शुक्ला, चुरहट से शारदेंदु तिवारी, जयसिंहनगर से मनीषा सिंह, जैतपुर से जयसिंह मरावी, अनूपपुर से बिसाहू लाल सिंह, मानपुर से मीना सिंह, विजय राघवगढ़ से संजय सत्येंद्र पाठक, बुढवारा से संदीप जयसवाल, पाटन से अजय बिश्नोई, जबलपुर छावनी से अशोक रोहाणी, पनागर से सुशील तिवारी, परसवाड़ा से रामकिशोर कांवरे, सिवनी से दिनेश राय, आमला से योगेश पंडाग्रे, हरदा से कमल पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी ने सुहागपुर से विजयपाल सिंह, सांची से प्रभु राम चौधरी, सिलवानी से रामपाल सिंह, सिरोंज से उमाकांत शर्मा, बैरसिया से विष्णु खत्री, नरेला से विश्वास सारंग, गोविंदपुरा से कृष्णा गौर, हुजूर से रामेश्वर शर्मा, बुधनी से शिवराज सिंह चौहान, इच्छावर से करण सिंह वर्मा, सीहोर से सुदेश राय, देवास से गायत्री राजे पवार, हाटपिपल्या से मनोज चौधरी, खातेगांव से आशीष शर्मा, हरसूद से विजय शाह, बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल, बदनावर से राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, इंदौर-दो से रमेश मेंडोला ,इंदौर-चार से मालती सिंह गौड़, सांवेर से तुलसीराम सिलावट, उज्जैन दक्षिण से मोहन यादव, रतलाम शहर से चैतन्य कुमार कश्यप, मंदसौर से यशपाल सिंह सिसोदिया, मल्हारगढ़ से जगदीश देवड़ा, सुवासरा से हरदेव सिंह डंग, जावद से ओमप्रकाश सखलेचा को पार्टी ने मैदान में उतारा है।

 

अर्चना श्री
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment