जनता का आक्रोश देख I.N.D.I.A. ने रद्द की भोपाल रैली : शिवराज

Last Updated 17 Sep 2023 06:41:44 PM IST

विपक्षी दलों के गठबंधन द्वारा भोपाल में प्रस्तावित रैली रद्द किए जाने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा हमला बोला है और कहा है कि जनता के आक्रोश को देखते हुए इंडिया की भोपाल रैली रद्द हुई है, वहीं जिनको लेकर आक्रोश है, वे आक्रोश रैली निकाल रहे है।


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

राजधानी में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, जनता का आक्रोश देखकर उन्होंने इंडी की रैली रद्द कर दी। उनको पता था कि भोपाल में रैली होगी तो क्या होने वाला है..."लोग आक्रोशित थे। सनातन धर्म का अपमान किया गया है और मैडम सोनिया गांधी, राहुल बाबा ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया, दिग्गी और कमलनाथ भी कुछ नहीं बोल रहे हैं और इसी डर  रैली  कैंसल कर दी।"

कांग्रेस की प्रस्तावित जन आक्रोश रैली को लेकर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, "जनता जिनको आशीर्वाद दे रही है, वह आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे और जिन्होंने जनता की सुविधा छीनी थी और जिनके खिलाफ आक्रोश है। प्रधानमंत्री  ने जल जीवन मिशन 2019 में शुरू किया कमलनाथ ने पानी नहीं पहुंचने दिया घरों में, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए किसानों के नाम नहीं पहुंचाए कमलनाथ  ने, प्रधानमंत्री आवास वापस लौटा दिए गए, स्टेट का शेयर नहीं दिया गया और मध्य प्रदेश की तो सारी योजना बंद कर दी। इसको लेकर जनता में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश है।"

चौहान ने कमलनाथ की पूर्ववर्ती सरकार पर हमला बोला और कहा, "कमलनाथ ने संबल योजना बंद कर दी, भांजियों के लैपटॉप बंद कर दिए, साइकिल बंद कर दी, कन्या विवाह में विवाह का पैसा नहीं दिया, तीर्थ दर्शन योजना बंद कर दी, इसलिए जनता में आक्रोश है, यह जिनके खिलाफ आक्रोश है, वह आक्रोश रैली निकाल रहे हैं।"

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment