MP में Congress की पूर्व मंत्री की बहन ने थामा BJP का दामन

Last Updated 30 Jun 2023 05:44:27 PM IST

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल जारी है। कभी कांग्रेस, भाजपा को मात दे रही है तो कभी भाजपा, कांग्रेस को। इसी क्रम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री और विधायक विजयलक्ष्मी साधो की बड़ी बहन प्रमिला साधो ने भाजपा का दामन थाम लिया।


MP में Congress की पूर्व मंत्री की बहन ने थामा BJP का दामन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को खरगोन के प्रवास पर थे। इसी दौरान प्रमिला साधो ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इसे सियासी तौर पर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि विजयलक्ष्मी साधो और प्रमिला के पिता सीताराम कांग्रेस के बड़े नेताओं में गिने जाते रहे हैं। इतना ही नहीं वे दलित वर्ग से आते हैं और महेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विजयलक्ष्मी साधो इन दिनों विधायक भी हैं।

ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में दल-बदल का सिलसिला जारी है। पिछले कुछ दिनों से भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आने वालों की ही चर्चा थी। अब भाजपा ने भी कांग्रेस को एक झटका दिया है।

आईएएनएस
खरगोन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment