Haryana से भोपाल लाए गए 20 सफेद गिद्ध

Last Updated 25 Jun 2023 12:32:01 PM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित वन विहार में हरियाणा स्थित पिंजौर गिद्ध संवर्धन केन्द्र से 20 व्हाइट रम वल्चर (सफेद पीठ वाले गिद्ध) लाये गये है। इसके बाद इन्हें केरवा के क्वारंटाइन सेंटर पहुँचाया गया।


हरियाणा से भोपाल लाए गए 20 सफेद गिद्ध

यह सभी गिद्ध पूरी तरह स्वस्थ हैं।

वन विहार संचालक पदमाप्रिया बालाकृष्णन ने बताया कि लाए गए गिद्धों में पांच मादा और 10 सब एडल्ट गिद्ध हैं। इनको विशेष रूप से तैयार किए गए क्रेट्स में रखकर सड़क मार्ग से 1100 किलोमीटर दूरी तय कर लाया गया।

वल्चर विशेषज्ञ रोहन एवं वेटनरी डॉ. रजत कुलकर्णी इस यात्रा के दल में शामिल थे। पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) शुभरंजन सेन की उपस्थिति में गिद्ध वन विहार पहुँचे।

इन गिद्धों को 45 दिन क्वारंटाइन में रखने के बाद केरवा स्थित गिद्ध संरक्षण-संवर्धन केन्द्र की एवरी में छोड़ा जाएगा।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment